फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाओं की मेरिट के आधार पर होगा परीक्षा केंद्रों का निर्धारण

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालयों का डाटा कर दिया गया परिषद की वेबसाइट पर अपलोड
विज्ञापन

विद्यालयों की सुविधाओं के ब्यौरे के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण मेरिट के आधार पर होगा। जिला स्तर से विद्यालयों का सर्वे कर पूरा ब्यौरा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। केंद्र निर्धारण के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से विद्यालयों की सुविधाओं के ब्यौरे के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। फिर इसी आधार पर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा 2021-22 की परीक्षा के लिए 29752 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इनमें हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 15180 और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 14572 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्रों का निर्धारण माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से मेरिट के आधार पर किया जाएगा। विद्यालयों की मेरिट जिला स्तर पर कराए गए सर्वे के आधार पर की जाएगी। जिला स्तर से बोर्ड की वेबसाइट पर जिले के सभी विद्यालयों का ब्यौरा अपडेट कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि जिला स्तर से विद्यालयों का ब्यौरा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। केंद्रों का निर्धारण माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें