अग्रवाल मंडी टटीरी। सरकार ने एक जनवरी से कपड़े और फुटवियर पर पांच के बजाए 12 फीसदी जीएसटी लगाने का फैसला लिया है। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
उनका कहना था कि जीएसटी की दरें बढ़ने का सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। उन्होंने जनहित में प्रस्तावित जीएसटी की दरें वापस लेने की मांग की। देश के प्रधानमंत्री ने पांच जून 2020 को पूरे देश से मंडी समिति लाइसेंस एवं गेट पास प्रावधानों को समाप्त कर दिया था। मंडी शुल्क लगाने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने व्यापारी एवं जनहित में मंडी शुल्क को वापस लेने की मांग की। उन्होंने डीएम राजकमल यादव को ज्ञापन देकर सरकार से समस्याओं का समाधान करने की मांग की। इस अवसर पर व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष संजय गर्ग, जिला मंत्री पंकज गुप्ता, जिला संगठन मंत्री दीपक, राकेश मोहन गर्ग, जितेंद्र सिंघल, ईश्वर अग्रवाल, हंसराज गुप्ता, संदीप अग्रवाल मौजूद रहे।