फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू ने तोड़ा पांच साल का रिकार्ड, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में डेंगू ने पिछले पांच साल का रिकार्ड तोड दिया है। जिले में 2017 में सर्वाधिक 40 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। वर्ष 2020 में तो जिले में डेंगू के दो मरीज मिले। इस बार जिले में अब तक 63 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। लगातार मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ गई है। संक्रमण से बचाव के लिए क्षेत्रों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराकर लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यहां लगातार मरीज मिले रहे हैं। जिले में अब तक 63 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। पिछले पांच साल में अब तक डेंगू के सबसे अधिक मरीज मिल चुके हैं। वर्ष 2017 में सबसे अधिक 40 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। वर्ष 2020 में जिले में मात्र दो डेंगू के मरीज मिले। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुरुचि ने बताया कि जिले में अब तक 63 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। संक्रमण से बचाव के लिए एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। डेंगू के पीड़ित मरीजों के परिजनों से मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में लगातार फीडबैक लिया जा रहा है। लोगों को बीमारी से बचाव के लिए सफाई व बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

पांच साल में मिले मरीजों की संख्या
वर्ष मरीज
2017 40
2018 31
2019 25
2020 21
2021 63
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें