फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम का छापा, 30 किलो आलू कराए नष्ट , 28 किलो मकज सीज

विज्ञापन
बागपत बड़ौत रोड स्थित मिष्ठान की दुकान में छापामार कार्रवाई करते खाद्य विभाग के अधिकारी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। डीएम के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को एक रेस्टोरेंट व एक ढाबे पर छापा मारकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिये। टीम ने रेस्टोरेंट से 30 किलो आलू नष्ट कराए तथा 28 किलो मकज सीज कर दी। रेस्टोरेंट व ढाबा संचालकों को नोटिस जारी करके सफाई रखने के निर्देश दिए हैं। दोनों प्रतिष्ठानों से छह नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला खाद्य अधिकारी वीके राठी ने बताया कि खाद्य निरीक्षक विशाल चौधरी व अनिल कुमार के साथ दिल्ली रोड स्थित भगवान जी स्वीट्स व रेस्टोरेंट व वंदना चौक स्थित यश ढाबे पर छापा मारकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिये। भगवान जी स्वीटस पर सड़ा-गला आलू मिलने पर 30 किलो आलू नष्ट कराया और 28 किग्रा मकज को सीज कर दी। दुकान से हल्दी, बेसन, मिर्च पाउडर और मकज का नमूने जांच के लिए भेजे। यश होटल से पनीर और बेसन का नमूने लेकर जांच के लिए भेज हैं। दोनों ही प्रतिष्ठानों पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। प्रतिष्ठान के संचालकों को नोटिस जारी करके सफाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। 15 दिन बाद पुन निरीक्षण कर व्यवस्था देखी जाएगी। टीम ने नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें