-क्रांति सेना सहित अनेक सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना सहित अनेक सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जनपद में बड़े पैमाने पर खोले गए मसाज सेंटरों को बंद कराने की मांग की। साथ ही डीएम व एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
क्रांति सेना, शिव सेना (एकनाथ सिंदे) व कई अन्य संगठनों के कार्यकर्ता प्रकाश चौक स्थित क्रांति सेना के कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद सभी कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, गुरु गोहर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर पहुंचे। वहां प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद पुलिस कार्यालय पहुंच कर एसएसपी अभिषेक सिंह को ज्ञापन सौंपा।
एसएसपी को बताया कि शहर मेें कई स्थानों पर मसाज सेंटर चलाए जा रहे हैं। इनकी आढ़ में गलत गतिविधि की जा रही हैं। चेतावनी देकर कहा कि यदि इन सेंटरों पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो संगठन के कार्यकर्ता जबरन इन्हें बंद करा देंगे। इस अवसर पर क्रांति सेना के देवेंद्र चौहान, संजीव वर्मा, राजन वर्मा, अमित तिवारी आदि मौजूद रहे।