बागपत। असारा गांव के लोग बुधवार को कलक्ट्रेट में पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिवाना टोल से गांव की दूरी मात्र दस किलोमीटर है। इसलिए गांव के लोगाें को टोल फ्री किया जाए। उन्होंने कहा कि ककड़ीपुर गांव को जिवाना टोल से टोल फ्री किया हुआ है। इस गांव की दूरी 12 किलोमीटर है। जबकि उनके गांव की दूरी मात्र दस किलोमीटर है। जब वहां के लोगों को टोल फ्री किया जा सकता है उन्हें क्यों नहीं। उन्होंने कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर असारा गांव को भी टोल फ्री करने की मांग की। इस दौरान हारून मुखिया, शाहरूख खान, वारिद, इमरान, शाहिद, नूरहसन, आबिद, युनुस, सलीम मौजूद रहे।