चांदीनगर। रटौल नगर पंचायत में सफाईकर्मी की तैनाती नहीं है। सफाई के अभाव में नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। गंदगी के कारण कस्बे में बीमारी फैलने की आशंका है। बुधवार को लोगों ने सफाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
नगर पंचायत में सफाईकर्मी की नियुक्ति न होने से जगह-जगह गंदगी क ेअंबार लगे हैं। नालियों में कूड़ा करकट भरने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। जिससे लोगों को रास्तों से निकलने में परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता के चलते गांव में चारों और गंदगी फैली हुई है। सफाई के अभाव में कस्बे में संक्रमण फैलने की आशंका है। बुधवार को ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर सफाईकर्मी की नियुक्ति व सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। इस मौके पर सतीश, शहजाद, बबली, आशु, रामनिवास, ललित, जावेद, साबिर व सुल्तान आदि शामिल रहे।