फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक कन्या टटीरी की छात्राओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कालेज प्रबंधन पर प्री बोर्ड परीक्षा के नंबर बोर्ड में नहीं भेजने का आरोप
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। अग्रवाल मंडी टटीरी के वैदिक कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कालेज प्रबंधन पर प्री बोर्ड परीक्षा के नंबर बोर्ड में नहीं भेजने का आरोप लगाया। छात्राओं ने कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

वैदिक कन्या इंटर कालेज अग्रवाल मंडी टटीरी की छात्राओं का कहना था कि वह विज्ञान व कला वर्ग की छात्राएं है। 31 जुलाई को यूपी बोर्ड का इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आया था। बोर्ड ने उनकी मार्कशीट पर प्रोन्नत लिखकर भेज दिया जो गलत है। आरोप है कि प्रबंधन ने उनके प्री बोर्ड के नंबर बोर्ड में नहीं भेजे, इससे उन्हें प्रोन्नत कर दिया गया है। आरोप है कि जिन छात्राओं ने परीक्षा नहीं दी है, उन्हें भी पास कर दिया गया। उन्होंने कलक्ट्रेट प्रभारी को मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। इससे पहले छात्राओं ने कालेज में भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान आकांक्षा, रितिका, मानसी, पायल, तनु, सुषमा, शिखा, राखी शर्मा, पूजा आर्या, जैनिश त्यागी, गुनगुन, साक्षी वर्मा, निधि शर्मा, दिशा, आकांक्षा, आरती, वैष्णवी शर्मा, मुस्कान, प्रीति, प्रिया, रिंकी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें