फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बैंच की मांग के लिए प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
वकीलों ने कहा कि वादकारियों को ध्यान को रखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेंच जरूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पश्चिमी उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट बैच संघर्ष समिति के आह्वान पर मंगलवार को वकीलों ने हड़ताल रखी और कचहरी परिसर में हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। वकीलों ने वादकारियों को ध्यान में रखते हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच जरूर बनाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्येंद्र खोखर के नेतृत्व में वकीलों ने कचहरी परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अध्यक्ष सत्येंद्र खोखर ने कहा कि केंद्र सरकार को सस्ता व सुलभ न्याय देने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जल्द हाईकोर्ट बेंच बनानी चाहिए। जिला बार के पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर ने कहा कि पश्चिम में बेंच स्थापना से मुकदमों का निस्तारण जल्दी होगा और आम जन के धन व समय की बचत होगी। इस दौरान मूलचंद यादव, देवेंद्र आर्य, पूर्व महामंत्री नरेंद्र मान, इफ्तिखार हसन, पूर्व महामंत्री योगेंद्र शर्मा, आजाद धामा, जसपाल राणा, राशिद तस्लीम, योगेंद्र कुमार, पवन शर्मा, अर्पित रूहेला, इंद्र गिरी, रामकिशन सहरावत, लोकेंद्र तोमर, नवीन ढाका, महेश तोमर, अजित सिंह, विक्की शर्मा, अमित तोमर, विक्रांत दुहुण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें