फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देरी से हुई खाद्यान्न की आपूर्ति, 23 तक होगा राशन वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। तेल और चना की आपूर्ति समय पर न होने के कारण शासन ने राशन वितरण की तिथि बढ़ा दी है। अब सस्ते गल्ले की दुकानों पर 23 दिसंबर तक निशुल्क राशन वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन ने इस बार पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड धारकों को राशन के साथ एक किलो रिफाइंड तेल, चना और नमक का वितरण करने के निर्देश दिए थे। दुकानदारों को दस से 20 दिसंबर तक राशन वितरण करने की तिथि निर्धारित की गई थी, मगर रिफाइंड और चना का पूरा आवंटन न होने के कारण राशन वितरण प्रभावित हो गया था। अब शासन ने 20 के बजाए 23 दिसंबर तक निशुल्क राशन वितरण करने के निर्देश दिए है। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने बताया कि अब सभी राशन की दुकानों पर 23 दिसंबर तक निशुल्क राशन वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें