फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर टिप्पणी के मामले में पंचायत करने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर टिप्पणी के मामले में पंचायत करने का निर्णय लिया
विज्ञापन

बागपत। फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बड़ौत विधायक केपी मलिक के प्रतिनिधि ने सिसाना गांव के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। राजपूत विकास समिति का कहना है कि युवक ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिखा था। इस तरह मुकदमा दर्ज कराना गलत है। इस मामले में छह अक्तूबर को सिसाना गांव में समिति की बैठक आयोजित होगी।
विज्ञापन

राजपूत विकास समिति के अध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि सिसाना गांव निवासी सुनील सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। इसके बाद बड़ौत विधायक केपी मलिक के प्रतिनिधि की ओर से बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया कि जिस पोस्ट के हवाले से रिपोर्ट की गई है। उसमें विधायक का कहीं नाम नहीं है। अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले को लेकर राजपूत समाज सिसाना गांव में छह अक्तूबर को मीटिंग करेगी। विधायक के प्रतिनिधि पंकज कुमार का कहना है कि दिल्ली-सहारनपुर हाइवे का मुद्दा आमजन के हित में उठाया गया है। बड़ौत विधायक ने बागपत की जनता के लिए यह मुद्दा उठाया, लेकिन सोशल मीडिया पर आरोपी ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जो टिप्पणी की गई है, अदालत में कानूनी पैरवी की जाएगी। हाइवे निर्माण में जो गड़बड़ी थी वह जनता के सामने उठाना जनप्रतिनिधि का दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें