फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जमीन की उगाई मांगने पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-डंडों और धारदार हथियार से मारपीट कर किया घायल, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बड़ौत। लुहारी गांव मेें जमीन की उगाई के रुपये मांगने पर खेत में काम कर रहे किसान पर पांच-छह लोगों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। किसान को मृत समझकर हमलावर भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर दो महिलाओें समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

लुहारी गांव के किसान बिट्टू ने गांव के ही एक व्यक्ति को जमीन ठेके पर दे रखी है। कई साल बीत जाने के बाद भी उसे जमीन की उगाई का पैसा नहीं दिया गया। जिस समय किसान बिट्टू खेत में काम कर रहा था तो जमीन उगाई पर लेने वाले व्यक्ति ट्रैक्टर में सवार होकर खेत जा रहे थे। जैसे ही बिट्टू ने उगाई के रुपये मांगे तो दो महिलाओं समेत चार लोगों ने गाली-गलौच करते हुए हमला कर दिया। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि बिटटू की तहरीर पर पुष्पा, बबली, कृष्णपाल व जगपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें