-हाईवे पर खड़े छोटे भाई को कार से कई बार कुचला, हालत गंभीर, दिल्ली रेफर
बड़ौत। प्रेम-प्रंसग का विरोध करने पर नगर के एक युवक ने मेरठ निवासी अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर छोटे भाई की हत्या का प्रयास किया। प्रेमी-युगल ने युवक को कई बार कार से कुचला, जिससे युवक लहूलुहान होकर हाईवे पर गिर गया। युवक को गंभीर हालत मेंं दिल्ली रेफर किया गया है। घायल के पिता ने अपने बड़े बेटे व उसकी प्रेमिका के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
बता दें कि नगर की एक काॅलोनी में रहने वाले शादीशुदा युवक का मेरठ की एक की युवती से प्रेम-प्रंसग चल रहा है। इसके चलते आए दिन युवक अपनी पत्नी, बच्चों व अन्य परिजनों से भी मारपीट करता है। वहीं युवक का छोटा भाई अमित भी प्रेम-प्रंसग का विरोध करता है। इसकी जानकारी जब प्रेमिका को लगी तो उसने युवक के छोटे भाई की हत्या करने की योजना बना डाली। योजना के तहत मेरठ से प्रेमी-युगल कार में सवार होकर बड़ौत पहुंचा। जब छोटा भाई छपरौली चुंगी पर खड़ा था तो बड़े भाई और उसकी प्रेमिका ने हत्या की नियत से कार से अमित को कुचल दिया। शोर सुनकर लोग उधर दौड़े तो प्रेमी-युगल वहां से भाग खड़ा हुआ। घायल को नगर के एक निजी अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया है। पिता देवेन्द्र ने कोतवाली में अपने बड़े बेटे व उसकी प्रेमिका के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।