फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किसान की लाश मिलने से सनसनी, चेहरे पर चोट के निशान, परिवार में मचा कोहराम, गांव में चल रही ये चर्चा

Mon, 16 Oct 2023 07:32 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

Baghpat News : जंगल में एक किसान की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जहां मृतक किसान के परिवार में कोहराम मचा है तो वहीं गांव में यह चर्चा चल रही है। 
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में बड़ौत के जौनमाना गांव में खेत में काम करने गए किसान का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या की आंशका जताते हुए ग्रामीणाें ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चेहरे व शरीर पर चोट के निशान है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही जानकारी मिल सकेगी।

दरअसल, जौनमाना गांव का किसान अशोक (45) पुत्र गोवर्धन रविवार की शाम खेत में काम करने गया था, लेकिन देर रात होने के बाद भी घर नहीं लौटा। इस दौरान खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों को अशोक का शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि अशोक के चेहरे व शरीर पर चोट के निशाने थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने हत्या की आंशका जताते हुए इसकी सूचना परिनजों व पुलिस को दी।

सूचना पर मृतक के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, किसान की मौत से परिजन गमगीन है। अशोक की मौत से पत्नी बेबी, बेटे लाखन और भतीजे रोहित का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। जहां कुछ ग्रामीण जंगल में घूमने वाले निराश्रित गोंवश की टक्कर से किसान की मौत होना बता रहे हैं, वहीं शरीर व चेहरे पर चोट के निशान देखकर कुछ लोग हत्या की आंशका जता रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: संगीत सोम के तल्ख तेवर: हमास समर्थकों पर बरसे, कहा-वर्ग विशेष के खोखे वालों से न लें सामान, बंटवारे पर ये बोले
विज्ञापन

इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने के बाद ही सही स्थिति की जानकारी मिलेगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। - देवेश कुमार सिंह इंस्पेक्टर बड़ौत

यह भी पढ़ें: 
UP: चौधरी जयंत सिंह ने किरण बालियान का किया सम्मान, पारुल ने तिलक लगाकर किया स्वागत, संग ली सेल्फी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें