डीपीएस स्कूल डूंडाहैडा की 97 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा रिया चौबे को मिठाई खिलाते परिजन
- फोटो : KAHKRA
सीबीएसई इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में जिले के टॉप थ्री में दो बेटियां
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में फिर से बेटियों ने अपना परचम लहराया है। जिले के टॉप थ्री में दो बेटियां शामिल है। सेंट एजेंल्स स्कूल की इशिका गर्ग ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर परचम लहराया है तो वंशिका गर्ग ने तीसरा स्थान प्राप्त साबित कर दिया कि अगर लग्न के साथ तैयारी की जाए तो सफलता जरूर मिलेगी।
शुक्रवार को सीबीएसई के इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इसमें सेंट एंजेल्स स्कूल की छात्रा वंशिका ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप स्थान प्राप्त किया है। इशिका ने हाईस्कूल में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने की रीत को इंटरमीडिएट में भी कायम रखा। दूसरे स्थान पर बड़ौत के वनस्थली के आस मोहम्मद और तीसरे स्थान पर सेंट एंजेल्स की ही वंशिका गर्ग ने परचम लहराया है। जिले के प्रथम तीन टॉपर में दो बेटियों ने स्थान पाया हैं। बेटियों ने परीक्षा में टॉप स्थान प्राप्त कर साबित कर दिया है वह बेटों से कम नहीं हैं। उनका कहना है कि अगर लग्न के साथ तैयारी की जाए तो कोई भी परीक्षा मुश्किल नहीं है। उन्होंने छात्रों को सफलता प्राप्त करने के लिए एकाग्रता के साथ शेड्यूल बनाकर तैयारी करने का मंत्र दिया।
नीट की तैयारी में जुटी वंशिका गर्ग
सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा वंशिका गर्ग नीट की तैयारी में जुटी है। उसके पिता आलोक गर्ग का कस्बा अमीनगर सराय में सैटरिंग का व्यापार है और माता अनुपमा गृहणी है।