बागपत। कॉपरेटिव शुगर मिल बागपत में गन्ना आपूर्ति होने पर मंगलवार से पेराई शुरू हो गई है। मलकपुर मिल में तकनीकी फाल्ट आ गया। जिस कारण मिल में पेराई शुरू नहीं पाई। तकनीकी फाल्ट ठीक होते ही पेराई शुरू कराई जाएगी।
जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल भारती ने बताया कि बागपत व मलकपुर चीनी मिल में सोमवार से पेराई शुरू कराई जानी थी। इंडेंट जारी होने के बावजूद पेराई शुरू करने के लिए गन्ने की आपूर्ति नहीं हो पाई थी। गन्ने की आपूर्ति न होने के कारण सोमवार को पेराई शुरू नहीं सकी। मंगलवार को गन्ने की आपूर्ति होने पर बागपत मिल में पेराई शुरू हो गई, जबकि मलकपुर मिल में तकनीकी खराबी आने के कारण मंगलवार को भी पेराई शुरू नहीं पाई। उन्होंने बताया कि मिल में मरम्मत कराई जा रही है, तकनीकी समस्या ठीक होते ही पेराई शुरू कराई जाएगी।