फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी को पीटा, मौत

Sun, 19 Feb 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के अमीनगर सराय के डौला गांव में एक महिला ने अमीपुर बालैनी गांव के बाट माप तौल विभाग के कर्मचारी रमेश को फोन करके गांव में बुला लिया, वहां पहले से ही बैठे तीन-चार युवकों ने उसे पीटकर अधमरा कर दिया। घायल ने देर रात मेरठ के अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन

पुलिस ने बताया गांव अमीपुर बालैनी निवासी महिला ब्रिजेश ने बताया उनके पति रमेश माप तौल विभाग में नौकरी करते थे। शनिवार को गांव डौला निवासी एक महिला ने फोन करके मेरे पति को अपने घर बुलाया। सूचना के बाद मेरे पति डौला पहुंच गए। वहां महिला के घर में पहले से बैठे कुछ लोगों ने उसके पति को पीट पीट कर अधमरा कर दिया और गांव के बाहर फेंक गए। ग्रामीणों की सूचना पर थाना सिंघावली अहीर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ करके घायल रमेश के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन गांव डौला पहुंचे और घायल को बालैनी में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, वहां के चिकित्सकों की सलाह पर मेरठ के अस्पताल में भर्ती  कराया। वहां करीब साढ़े नौ बजे रमेश ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। रमेश की पत्नी ब्रिजेश ने गांव डौला के चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।  पुलिस के अनुसार रिपोर्ट में नामजद तीन लोगों को देर रात हिरासत में ले लिया। 
  छात्राओं से छेड़छाड़ कर बाराती भागे, पुलिस ने धुना 
अमीनगर सराय। कस्बे में छात्राओं से छेड़छाड़ और फब्तियां कसने के बाद कार में सवार होकर भाग रहे छह बारातियों को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। उनकी जमकर धुनाई की और उठकबैठक लगवाई। बाद में माफी मांगने पर चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया गया। अमीनगर सराय कस्बे के एक स्कूल की छुट्टी होने के बाद शुक्रवार को छात्राएं अपने घर जा रही थी। तभी वहां से एक इंडिका कार गुजरी। कार में सवार युवक ने छात्राओं पर फब्तियां कसते हुए उनसे छेड़छाड़ की। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की गाड़ी तुरंत वहां पर पहुंच गई। पुलिस ने उनको रुकने को कहा तो, आरोपी पुलिस को नजरअंदाज कर भागने लगे। पीछा करने पर पुलिस ने कमाला गांव के पास उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों की जमकर धुनाई की। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे गौतमबुद्धनगर से सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में बारात में आए हैं। आरोपियों से पुलिस ने उठकबैठक लगवाई और गलती माने पर भविष्य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। बता दें कि चार दिन पहले भी एक युवती से छेड़छाड़ करने के आरोपी बाइक सवार को लोगों ने पकड़कर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया था। बाद में पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें