फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के मामले में हिरासत में बसपा नेता

Sun, 19 Feb 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
जांच - फोटो : demopic
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा में हरियाणा के जनपद रेवाड़ी में दो माह पहले व्यापारी से 82 लाख रुपये की लूट के मामले में क्षेत्र के ग्राम बसी के साथ ही बागपत के भी कुछ बदमाश शामिल हैं। रेवाड़ी पुलिस ने गांव में दबिश दी और एक बसपा नेता को हिरासत में लेकर चली गई।  
विज्ञापन

शनिवार को खेकड़ा थाने में हरियाणा के जनपद रेवाड़ी के थाने में तैनात उपनिरीक्षक रणवीर सिंह पुलिस टीम के साथ खेकड़ा थाने में पहुंचे। पुलिस टीम ने क्षेत्र के ग्राम बसी में दबिश देकर एक बसपा नेता को हिरासत में लेकर खेकड़ा थाने ले आई। टीम प्रभारी उपनिरीक्षक रणवीर सिंह ने बताया दो माह पहले रेवाड़ी शहर के एक व्यापारी से बदमाशों ने 82 लाख रुपये की लूट की थी। उक्त लूट में ग्राम बसी और बागपत के बदमाशों से तार जुडे़ हैं। पूर्व में हिरासत में लिए गए एक बदमाश ने बागपत और ग्राम बसी निवासी लूट में शामिल रहे साथी के नाम बताए। पुलिस बसी से वह पहले ही दो संदिग्धों को ले जा चुकी है। इसी क्रम में उन्होंने शनिवार को शाम करीब चार बजे ग्राम बसी में दबिश देकर एक बसपा नेता को हिरासत में लिया। हरियाणा की रेवाड़ी थाना पुलिस पूछताछ के लिए बसपा नेता को अपने साथ ले गई।  
  हरियाणा के लोगों ने फिर निवाड़ा खादर में किसानों को धमकाया 
बागपत। निवाड़ा के यमुना-खादर में  फिर हरियाणा के लोग पुलिस के साथ मिलकर किसानों को धमकाकर चले गए। आरोप है आरोपी फसल उजाड़ने और अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे थे। पीड़ित किसानों ने एसपी से शिकायत की है।  निवाड़ा निवासी कादिर पुत्र शौकीन ने बताया  उनका खेत सिसाना के यमुना खादर में है। वह शुक्रवार की सुबह अपने खेत में कार्य कर रहा था। आस मोहम्मद, शकील, महक सिंह भी अपने-अपने खेत में काम कर रहे थे। सुबह करीब 11 बजे हरियाणा के जाजल गांव के लोग सोनीपत पुलिस के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौैज कर जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपियों ने फसल उजाड़ने की धमकी दी। अन्य किसानों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे गाली-गलौज करते रहे। धमकी दी यदि शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। आरोपी कभी भी उनकी फसल उजाड़ सकते हैं। इससे पहले भी गांव के लोगों की फसल बर्बाद की जा चुकी है और इंजन और अन्य उपकरण उठाकर ले जा चुके हैं। इससे वे परेशान हैं। उन्होंने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी अजय शंकर राय ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें