फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: प्रशांत की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, प्रेमिका के विवाद में हुई थी वारदात

Fri, 05 Mar 2021 07:15 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

  • प्रेमिका के विवाद में की गई थी प्रशांत की हत्या 
  • पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया
  • 23 सितंबर को ककड़ीपुर गांव के जंगल में मिला था प्रशांत का शव
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में ककड़ीपुर गांव के जंगल में छह माह पूर्व हुई युवक प्रशांत उर्फ रॉकी की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। प्रेमिका को लेकर हुए विवाद के चलते दो युवकों ने उसकी धारदार हथियारों से हत्या की थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया है।

विज्ञापन


एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि बड़ौत थाना क्षेत्र खेड़ा हटाना गांव निवासी प्रशांत उर्फ रॉकी 19 सितंबर 2020 को लापता हो गया था। उसकी मां कमलेश ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 11 नवंबर को उन्हें पता चला कि रमाला पुलिस ने 23 सितंबर को अज्ञात शव का अंतिम संस्कार किया है। उन्होंने थाने पहुंचकर फोटो व कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान अपने बेटे प्रशांत के रूप में की थी। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला हत्या में तरमीम कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की जांच के दौरान सामने आया कि प्रशांत किसी युवती से फोन पर बात करता था। इसी युवती से उसके साथ गुड़गांव में नौकरी करने वाले नितिन पुत्र धीर सिंह निवासी बाछौड थाना छपरौली की भी बात होती थी। इसे लेकर दोनों के बीच जुलाई-अगस्त 2020 में झगड़ा भी हुआ था। 

एसपी के मुताबिक, 19 सितंबर को प्रशांत बरवाला मुजफ्फरनगर निवासी अपने मामा के घर से बहन के ससुराल किरठल जा रहा था। रास्ते में उसे नितिन का साथी अनित निवासी रमाला मिला। उसने प्रशांत को बताया कि नितिन अपनी गलती के लिए उससे माफी मांगना चाहता है। उसने नितिन को बुलाकर दोनों के हाथ मिलवाकर समझौता करा दिया। इसके बाद ककड़ीपुर में नहर पटरी पर बैठकर तीनों ने शराब पी। इस दौरान नितिन और प्रशांत के बीच फिर से झगड़ा हो गया। नितिन ने अपनी बाइक में रखा धारदार हथियार निकालकर प्रशांत के चेहरे पर कई वार किए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रशांत के जूते और उसकी जेब से मोबाइल निकालकर आरोपियों ने नहर में फेंक दिए। इसके बाद दोनों फरार हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में नहीं थम रहा कृषि कानूनों का विरोध, किसान ने 10 बीघा फसल पर चलाया ट्रैक्टर और कहा...
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि दोनों को शुक्रवार की सुबह रमाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने वारदात करना स्वीकार किया है। दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया गया है। इसके बाद दोनों का चालान कर जेल भेज दिया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें