फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर: फार्मासिस्ट पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, हत्या से सनसनी, दोस्तों के साथ टहल रहा था सुरेंद्र सिंह

Tue, 05 Oct 2021 11:02 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जिले में एक फार्मासिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बली गांव में मंगलवार रात एक सनसनीखेज वारदात हो गई। यहां बाइक सवार बदमाशों ने एक फार्मासिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


ये है पूरी वारदात
बली गांव में मंगलवार की रात को फार्मासिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी। वह गांव के पास ही अपने तीन दोस्तों के साथ टहल रहा था, तभी चार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात देख एक किसान ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की तो हमलावर भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें: खास खबर: प्रधानों को गलत इतिहास पढ़ा रहा विभाग, वितरित की जा रही पुस्तक में दी गई भ्रामक जानकारी
विज्ञापन


बली गांव का रहने वाला सुरेंद्र सिंह (42 वर्ष) दिल्ली की एक फार्मेसी कंपनी में फार्मासिस्ट है। वह मंगलवार की रात अपने तीन साथियों के संग गांव के बाहर टहलने आया था। इसी वक्त आए चार युवकों ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गोली लगन से सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक किसान ने लाइसेंस बंदूक से फायरिंग की तो हमलावर भाग गए। घायल सुरेंद्र को जिला अस्पताल में लाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं सूचना मिलने पर सीओ अनुज मिश्रा व इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा अस्पताल में पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा का कहना है कि सुरेंद्र को तीन से चार गोली लगी है। इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खास खबर: प्रधानों को गलत इतिहास पढ़ा रहा विभाग, वितरित की जा रही पुस्तक में दी गई भ्रामक जानकारी

टटीरी चौकी पुलिस अपराध रोकने में बेबस
अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी पुलिस अपराध रोकने में पूरी तरह से बेबस दिख रही है। पहले गांव अहैड़ा में शाम होते ही कई लोगों से मारपीट करके लूट की गई थी। वहीं अब बली में इस तरह हत्या कर दी गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें