फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: डेयरी पर युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 27 Jan 2021 10:44 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में रमाला थाना क्षेत्र के कंडेरा गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक भरत (25 वर्ष) निर्माणाधीन डेयरी पर सोया हुआ था। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जांच में पता चला कि भारत को पिस्टल से पांच गोली मारी गई है।

विज्ञापन


रमाला के कंडेरा गांव में एक निजी डेयरी का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार रात भरत डेरी पर सोने के लिए गया था। देर रात उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिन निकलने पर ग्रामीणों को वारदात की जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें: देश पर कुर्बान: शहादत की खबर से सदमे में पत्नी, ढाई साल पहले हुई थी शादी, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। परिजनों ने किसी तरह की रंजिश से इनकार किया है। एसओ शिव प्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। हत्या के कारणों की तलाश की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें