फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों को शराब में मिलकर पिलाया तेजाब 

Wed, 15 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
acid
विज्ञापन
बागपत के पिलाना में होली के त्योहार की खुशी में दो युवकों को शराब में तेजाब मिलाकर पिला दिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसको बालैनी के निजी अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन

रोशनगढ़ गांव निवासी दो सगे भाइयों को पड़ोस के ही लोगों ने शराब में तेजाब मिलकर पिला दिया। कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई। जानकारी करने पर परिजनों को इसका पता चला। उनको बालैनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन पुलिस से शिकायत करने की कोशिश कर रहे थे, तभी वहां पर गांव के जिम्मेदार लोग पहुंचे। उन्होंने पीड़ित युवकों के परिजनों को समझा-बुझाकर पुलिस कार्रवाई करने से रोक दिया। फिलहाल युवकों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। बालैनी पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है। 

बरनावा में महिला और उसके मायके वालों को पीटा 
रमाला। खेड़ा हटाना निवासी उपासना ने बताया उसकी शादी तीन साल पहले बरवाला गांव के युवक के साथ हुई थी। ससुरालवाले उससे दहेज की मांग करते है। असमर्थता जताने पर उसकी बुरी तरह से पिटाई की। जानकारी मिलने पर उसके भाई अनिल, विकास, ऋषिपाल आए तो आरोपी ससुरालियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। पीड़ितों ने रमाला थाने पर पहुंचकर शिकायत की है। 
विज्ञापन


फोन पर मिल रही जान से मारने की धमकी 
बागपत। फैजपुर-निनाना निवासी मोहित कुमार ने कहा उसके और उसकी पत्नी के मोबाइल पर एक नंबर से फोन आता है। जो खेकड़ा के युवक का है। उसको कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आरोपी अभद्रता कर जान से मारने की धमकी देता है। ऐसी स्थिति में आरोपी कभी भी अप्रिय घटना घटित कर सकता है। पीड़ित ने कोतवाली में अपने परिवार की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  

हमलावरों पर हो मुकदमा दर्ज
बागपत। बड़ौत के मोहल्ला पठान कोट निवासी महिला खेरूनिशा ने कहा उसके परिवार की एक महिला का कोर्ट में विवाद चल रहा है। उनके बीच 85 हजार रुपये में समझौते की बात हो गई । आठ मार्च को रुपये देने तय हुए थे। वह कचहरी के पास रुपये लेकर बैठी थी। आरोप है महिला के परिवार और रिश्तेदार उसी समय वहां पर पहुंचे और उससे 85 हजार रुपये, सोने के आभूषण लूटकर ले गए थे। आरोपियों ने उसका अपहरण का प्रयास किया था। शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने मंगलवार को दोबारा कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें