फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनौली में दामाद ने ससुर पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Oct 2016 03:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। शनिवार को शाम के समय बिनौली गांव में मामूली कहासुनी पर दामाद ने ही अपने ससुर पर तेजाब फेंक दिया। इससे ससुर झुलस गया। पुलिस आई तो दामाद भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा।
विज्ञापन


मूलरूप से जौहड़ी गांव निवासी सत्यपाल सिंह गत पांच वर्षों से बिनौली गांव मेें रहते हैं और टेलर मास्टर की दुकान करते हैं। उन्होंने अपनी लड़की की शादी बिनौली निवासी बिल्लु पुत्र कृष्णपाल के साथ की थी। गत कई वर्षों से दोनों ससुर दामाद का किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा है। शनिवार को शाम के समय भी सत्यपाल सिंह और दामाद का झगड़ा हो गया। सत्यपाल सिंह जब दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तो दामाद बिल्लू ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। इससे सत्यपाल सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। 

सत्यपाल को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दामाद को धर दबोचा। सत्यपाल सिंह ने दामाद बिल्लू के खिलाफ तहरीर दी। उधर, गांव के कुछ गणमान्य लोग मामला का समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें