फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Wed, 01 Mar 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
बागपत के चांदीनगर क्षेत्र के एक गांव में किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि उसने गृह क्लेश के चलते जान दी है। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बिना ही शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


गांव के 38 वर्षीय किसान का बुधवार दोपहर करीब दो बजे मकान के कमरे में शव रस्सी से लटका हुआ मिला। जैसे ही परिजन कमरे में गए तो उनको इसका पता चला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार और आसपास के लोगों ने शव को रस्सी से उतारा। आनन-फानन में उसका दाह संस्कार कर दिया। परिजनों का कहना है कि उसका अपने परिजनों से विवाद चल रहा था। कई बार झगड़ा हो गया था। गृह क्लेश में उसने मौत को गले लगाया है। गांव में यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है। चांदीनगर थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

खेत में मिला ग्रामीण का शव  
बड़ौत। लुहारी गांव में खेत में पानी चलाने गए ग्रामीण का शव खेत की नाली में पड़ा मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है।   इस गांव का राजपाल (51) पुत्र जसवंत मंगलवार की रात खेत में पानी चलाने गया था। सुबह तक घर नहीं लौटा, तो उसके परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने खेत पर जाकर देखा कि खेत की नाली में वह पड़ा हुआ है। उसकी नाक से खून भी आ रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच की। उसके शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं थे। इस संबंध में उसके भतीजे जितेंद्र ने लिखित में दिया है कि वह रात खेत में पानी चलाने आए थे। सुबह उसका शव खेत की नाली में पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें