फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत की छात्रा का नोएडा से अपहरण

Wed, 01 Mar 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के बालैनी क्षेत्र की छात्रा का नोएडा में शादी समारोह से अपहरण होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया जा रहा है। उन लोगों ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता का कहना है कि उसकी 17 वर्षीय बेटी नोएडा में अपने मामा के घर शादी में गई थी। उसकी बेटी 10 दिन पहले शादी समारोह में रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। उसको काफी तलाश किया गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। चार दिन पहले उसकी बेटी का अपनी बहन के पास फोन आया। उसने बताया कि उसको किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा जा रहा है। उसका गांव के ही एक युवक ने अपहरण किया था। उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा है तथा लगातार यातनाएं दी जा रही है। इससे वह काफी परेशान है। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। बालैनी थानाध्यक्ष राजपाल सिंह ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि बालैनी थाने पर शिकायत करने गए तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए उनके साथ बदसलूकी की। उधर पुलिस का कहना है कि उन पर लगाया गया आरोप पूरी तरह से गलत है। 
  अपहृत बेटी के परिजनों का एसपी दफ्तर प्रदर्शन
बागपत। बड़ौत क्षेत्र के एक गांव से 27 फरवरी की रात में किशोरी का अपहरण हुआ। शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिजनों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने बताया गांव के विशेष समुदाय के व्यक्ति का कहना है कि दो साल से गांव का ही दूसरे समुदाय का युवक उसकी 16 वर्षीय बेटी को परेशान करता था। मना करने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोप है कि 27 फरवरी की रात में आरोपी अपने एक साथी के साथ मिलकर उसकी बेटी का कार से अपहरण करके ले गया। उसकी पत्नी ने उसको ले जाते देखा है। इसकी थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी उसकी बेटी के साथ कोई भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। पीड़ितों ने एसपी दफ्तर में ज्ञापन देकर  किशोरी को बरामद कराने की मांग दी। । 
विज्ञापन


टटीरी में दो पक्षों में झगड़ा, एक पकड़ा 
बागपत। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में दो पक्षों में मंगलवार की रात में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके उनके बीच मारपीट हुई। इससे वहां पर हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस एक युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई। बचाव में उसके परिजन कोतवाली पहुंचे। इससे कोतवाली में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें