शहर की एक युवती का 21 अगस्त को मेरठ बस स्टैंड के पास से कार से अपहरण कर दस दिन तक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है युवकों ने अश्लील विडियो बनाई, रंगदारी मांगने के मैसेज भेजे और फोन पर धमकी भी दी। आरोपी दो चचेरे भाई हैं। कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
युवती ने बताया वह 21 अगस्त को मेरठ से अपने मायके में बागपत आ रही थी। मेरठ में उसके पति बागपत की बस में उसे बैठाकर चले गए थे। बागपत स्टैंड पर बस के पहुंचने के बाद वह बस से उतरकर पैदल चल दी थी। इसी दौरान उसके पास सफेद कार आई।
कार में सवार दो युवकों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया आैर अज्ञात स्थान पर ले जाकर दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। उससे 3200 रुपये नगद, सोने की चैन और अंगूठी भी लूट ली। आरोपियों ने उसकी अश्लील विडियो बनाई।
एक सितंबर को उसे बागपत स्टैंड पर छोड़कर चले गए। धमकी दी यदि रिपोर्ट दर्ज कराई तो उसे जान से मार दिया जाएगा। आरोपी उसके पिता और पति को हत्या और रंगदारी मांगने संबंधी मैसेज भेज रहे हैं। कोतवाली प्रभारी ने कहा मामले जांच चल रही है।