फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरने के लिए संघर्ष, सात घायल

Thu, 18 May 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
विज्ञापन
बोपुरा गांव में हुए संंघर्ष में घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बोपुरा गांव में सरकारी सबमर्सिबल पंप से पानी भरने को लेकर दो पक्षों में जमकर धारदार हथियार चले। इसमें दोनों पक्षों के तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


गांव में मेहरबान पुत्र रोजूद्दलन के मकान के सामने पेयजल के लिए सरकारी सबमर्सिबल पंप सेट लगा है। इसका स्टार्टर मेहरबान के घर में लगा है। बुधवार की सुबह पड़ोसी गुलफाम के परिवार की महिलाएं पानी भरने के लिए सबमर्सिबल पर चली गई और स्टार्टर चलाने लगी। घर में बैठे मेहरबान ने उन्हें पानी भरने से मना कर दिया।

इसको लेकर उनकी कहासुनी हो गई। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। झगड़े में एक पक्ष के गुलफान, इरफान और शहवान पुत्र जलालू, वसीला पत्नी जमीर और फुल्लो घायल हो गए हैं। जबकि दूसरे पक्ष के मेहरबान, उसकी पत्नी मोमिना घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। उधर, बागपत की शौकत मार्केट में सब्जी खरीदने को लेकर दो सब्जी विक्रेता और कुछ युवकों में मारपीट हो गई। इससे वहां पर हंगामा हो गया। व्यापारी नेता नंदलाल डोगरा ने वहां पहुंचकर विवाद शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें