फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट सट्टे में पैसे हारने के बाद पत्नी पर बनाया कर्जदारों से संबंध बनाने का दबाव

Thu, 18 May 2017 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्रिकेट सट्टे में पैसे हारने के बाद पत्नी पर कर्जदारों से संबंध बनाने का दबाव डालने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला से अपने मायके से पैसे लाने के लिए भी प्रताड़ित करता था। साथ ही महिला की अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डालने की धमकी दी है। सिविल लाइन पुलिस ने दहेज और छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं के तहत सात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कैथल निवासी पीड़िता ने सिविल लाईन थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2008 में उसकी शादी करनाल निवासी युवक के साथ हुई थी। उसका पति और ससुर क्रिकेट पर सट्टा लगाते हैं। वर्ष 2015 में आरोपी सट्टे में दस लाख रुपये हार गए तो पीड़िता पर मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। मजबूर होकर मायके पक्ष को आरोपियों की मांग पूरी करनी पड़ी। इस साल भी आरोपी क्रिकेट का सट्टा हार गया तो पीड़िता पर अपने घर से बीस लाख रुपये लाने का दबाव बनाया। पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने घर पर लगे कैमरों और मोबाइल से उसकी अश्लील फिल्म बना ली और बात न मानने पर फिल्म इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। उसने पत्नी पर कर्जदारों के साथ शारीरिक संबंध बनाने और अपने दोस्तों को शराब परोसने का दबाव भी बनाया। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे इसलिए ज्यादा दहेज लाने के लिए उसे बार-बार प्रताड़ित किया जाता। पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध है। इसलिए ससुुराल वाले उसके दोनों बच्चों को निसंतान जेठानी को गोद देने का दबाव बनाते थे। ताकि जेठानी को बच्चे गोद दिलवाकर पति तलाक लेकर दूसरी शादी कर सके। विवाहिता ने अपने जेठ पर छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया है। सिविल लाईन थाने से एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर करनाल निवासी उसके पति, ससुर, सास, जेठ, ननद, जेठानी और पति के मामा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें