फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थलों पर पथराव, बवाल

Mon, 23 Nov 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा अमीनगर सराय में मामूली विवाद में दो संप्रदाय के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस मामले को लेकर जमकर बवाल हुआ। दोनों ओर से एक-दूसरे के धर्मस्थलों पर पथराव किया गया। इसमें एक युवक लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन


इससे वहां पर सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न हो गया। मौके पर पुलिस अफसर डटे हुए हैं। पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक कस्बा निवासी विशेष समुदाय के युवक कालू और फुरकान दलित मोहल्ले से गुजर रहे थे।

इसी दौरान दलित समाज के युवक अनिल से उनकी कहासुनी हो गई। इसका अनिल ने विरोध किया। इसी बात को लेकर पहले उनके बीच विवाद हुआ और बाद में मारपीट हो गई। कुछ ही देर में दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन


पहले विशेष समुदाय के लोगों ने धर्मस्थल पर पथराव कर तोड़फोड़ की। इसके बाद दलित समाज के लोगों ने धर्मस्थल पर पथराव कर दिया। इसको लेकर वहां पर जबरदस्त हंगामा हुआ।

सूचना मिलते ही एसपी रवि शंकर छवि, एएसपी विद्या सागर मिश्र, सीओ नरेंद्र प्रताप सिंह, सिंघावली अहीर, बालैनी समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान लोगों की पुलिस से काफी नोकझोंक हुई।

सीओ नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि दलित युवक दो युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बाद में दोनो पक्षों में पथराव हो गया था। इसमें युवक कल्लू घायल हो गया। कुछ लोग धर्मस्थलों में पथराव करने का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस-पीएसी तैनात की गई है।

कुछ लोग शांति तो कुछ भड़काने में लगे
बागपत। बवाल होने के बाद कुछ लोग पुलिस अफसरों के साथ मिलकर शांति बनाए रखने की अपील कर रहे थे। जबकि कुछ लोग दोनो पक्ष के लोगों को उकसाने में लगे हुए थे।
विज्ञापन


पुलिसवालों ने हटाए पत्थर
बागपत। पुलिस अफसर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने खुद धर्मस्थल में पड़े ईंट पत्थरों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें