फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव में दहशत का आलम

Thu, 03 Dec 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
हिलवाड़ी गांव में मंगलवार को मतदान के बाद महिला प्रधान पद के प्रत्याशी के घर पर फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना से गांव में दहशत का आलम है। पुलिस-प्रशासन दोनों समुदाय के लोगों के बीच आई दूरियों को कम करने की कोशिश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


हिलवाड़ी गांव में मंगलवार की रात मतदान के बाद दो प्रत्याशियों के बीच हुई कहासुनी को लेकर एक महिला प्रधान पद के प्रत्याशी के पति और उनके समर्थकों ने ताज मोहम्मद के घर में घुसकर कातिलाना हमला बोल दिया था। हमलावरों की ओर चलाई गई गोलियों से रेहाना पत्नी ताज मोहम्मद, परवीन पत्नी नियाज और सोनू घायल हो गए थे। इतना ही नहीं लाठी-डंडो की पिटाई से मुस्तकीम और नसीम घायल कर दिया गया था। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया था।

इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी। पुलिस प्रशासन की चौकसी के बावजूद हमलावर पक्ष के लोगों ने वहां खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी तोड़ डाली थी और जमकर पथराव भी किया था। इस घटना की सूचना पर एसपी रवि शंकर छवि ने गांव पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन


लोगों से शांति बनाएं रखने की अपील की। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। इस संबंध में ताज मोहम्मद ने मुरसलीम, अलीमुद्दीन, महिला प्रधान पद की प्रत्याशी के पति देवेंद्र, मोनू उर्फ अमरदीप, रमेश, कृष्ण आदि के खिलाफ धारा 307 में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

बुधवार को भी दूसरे दिन हिलवाड़ी में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। सीओ बागपत एनपी सिंह, कई थानों का पुलिस बल तैनात है। नायब तहसीलदार अमित मलिक दोनों पक्षों के बीच बढ़ी दूरियों को कम करने की कोशिश में जुट हुए हैं।

हिलवाड़ी कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार 
हिलवाड़ी गांव में प्रधानी चुनाव के बाद हुई फायरिंग के मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस घटना के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे पक्ष की ओर से मुरसलीम ने चार लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इससे पूर्व ताज मोहम्मद की ओर से पहले ही मुरसलीम, अलीमुद्ीन, प्रधान पद की महिला के प्रत्याशी के पति देवेंद्र, मोनू उर्फ अमरदीप, रमेश और कृष्णपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, इसमें पुलिस ने बुधवार को प्रधान पद के प्रत्याशी के पति देवेंद्र, मुरसलीम और अलीमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें