जोया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीमरपुर में टयूबवेल की
बिजली की लाइन के तार ऊंचा करने को लेकर प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों
में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दहशत फैलाने के इरादे से फायरिंग भी की गई।
दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष के सात लोगों के खिलाफ
मामला दर्ज कराया गया है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीरपुर
निवासी गुलशन सिंह और जितेंद्र सिंह की पत्नी प्रधान पद की प्रत्याशी हैं।
इनके खेत भी आपस में सटे हैं। बुुधवार की सुबह गुलशन सिंह का नौकर सेेमपाल
पुत्र खानचंद खेत की सिंचाई कर रहा था। टयूबवेल का तार नीचा होने के कारण
सोमपाल ने जितेंद्र सिंह के नौकर हरफूल से तार ऊंचा करने के लिए कहा तो
दोनों में कहासुनी हो गई।
बात घर तक पहुंचने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी
डंडे-चले और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की गई। मारपीट में एक पक्ष से
सोमपाल और उसका भाई चरन सिंह जबकि दूसरे पक्ष से सतीश पुत्र प्रकाश घायल हो
गया। सोमपाल की तहरीर पर हरफूल, वीरेंद्र सिंह, नजर पाल, सहपाल, अंकित व
अंकुश के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
झगड़ा-2
फोटो-
जोया।
चुनाव में वोट न देने पर एक प्रत्याशी पक्ष ने दूसरे प्रत्याशी के समर्थक
के घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर तीन महिलाओं की लाठी-डंडों से पिटाई
कर दी। इस दौरान पथराव और फायरिंग भी हुई।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के
गांव शेखोपुर खैया के अख्तर ने रिजवान को प्रधानी का चुनाव लड़ाया था। वहीं
मुस्तकीम भी प्रत्याशी था। अख्तर का आरोप है कि बुधवार की सुबह साढ़े नौ
बजे मुस्तकीम कई लोगों को साथ लेकर तालाब के रास्ते उसके घर में घुस गया।
इसके बाद उसकी पत्नी मसीदन व अनवरी और गुड्डो पत्नी नदीम को लाठी-डंडों से
पीटकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं उसके घर पर पथराव और दहशत फैलाने के लिए
फायरिंग भी की। पीड़ित पक्ष घायलों को लेकर जब थाने पहुंचा तो पुलिस ने
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दी और मुस्तकीम, बाबू, शमसाद,
नौशाद, उवैैैस और जुबैर के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ भी की। घायल महिलाओं
को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर देने
की तैयारी की जा रही थी।
झगड़ा-3
जोया। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के
गांव जलालाबाद सिनौरा में वोट न देने पर एक प्रधान के समर्थक के घर पर
पथराव कर दिया गया। घर में घुसकर एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर
दिया और फायरिंग भी की गई।
गांव जलालाबाद सिनौरा निवासी तालिब हुसैन
पुत्र पप्पू बुधवार की सुबह घर पर बैठा था। आरोप है कि इसी बीच अकबर अली,
तसद्दुक पुत्रगण तजमुल, बाबू व जाकिर पुत्रगण तसद्दुक हाथों में लाठी-डंडे
लेकर वहां आ गए। इसके बाद वोट न देने पर तालिब को पीटना शुरू कर दिया।
बचाव
करने पहुंची उसकी भाभी सायरा पत्नी अख्तर हुसैन को भी आरोपियों ने लाठी
डंडों से पीटा। इस दौरान फायरिंग की भी बात कही जा रही है। इससे पहले तालिब
पक्ष के लोग मौके पर पहुंचते आरोपी फरार हो गए थे। घायलों को सरकारी
अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के
लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है।