बड़ौत में चोरी के बाद टूटा गल्ला।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोताना रोड पर मंगलवार की रात में चोर अजित नाथ साड़ी सलैक्शन की दुकान में आब चक से घुसकर लोहे के किवाड़ तोड़कर दुकान से हजारों की नगदी समेत दो लाख का सामान चुराकर ले गए। बुधवार की सुबह जब इस घटना की जानकारी मिली तो व्यापारी एकत्र हो गए और पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में दुकान मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आशीष जैन निवासी आर्य नगर बड़ौत का रहने वाला है। उनकी अजितनाथ साड़ी सलैक्शन के नाम से कोताना रोड पर दुकान है। वे मंगलवार की रात नौ बजे दुकान बंद कर घर आ गए। जब बुधवार की सुबह उन्होंने दुकान खोली तो दुकान का गल्ला टूटा था और सामान खुर्द-बुर्द पड़ा था। इसकी जानकारी जब व्यापारियों को लगी तो व्यापारी संघ के जिलाध्यक्ष अंकुर जैन के नेतृत्व में व्यापारी एकत्रित हो गए और आक्रोश जताया।
दुकान में चोरी होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। चोर दुकान में पीछे आबचक से ऊपर चढ़े और लोहे का गेट तोड़कर दुकान में घुसे। चोर दुकान का गल्ला तोड़कर 50 हजार की नगदी, लेडी सूट, साड़ी व अन्य कीमती वस्त्र चोरी कर ले गए। इनकी कीमत दो लाख रुपये बताई गई है। आशीष जैन ने तहरीर दी। उन्होंने बताया एक साल पहले भी चोरों ने इसी तरह दुकान में चोरी की थी, इसका आज तक खुलासा नहीं हुआ।