फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना के चालक की हत्या

Thu, 08 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रमाला
विज्ञापन
रमाला के गांधी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के पास खेत में युवक का शव मिलने के बाद मौके पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 शामली जनपद के गांव बराला के स्कॉर्पियो चालक इंतजार (32) का अपहरण कर बागपत में चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शव बूढ़पुर गांव के खेत से बरामद हुआ। उसकी स्कॉर्पियो सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में मिली थी। दो दिन पूर्व इंतजार अपनी स्कॉर्पियों को बुक पर दिल्ली एयरपोर्ट के लिए लेकर घर से निकला था। 
विज्ञापन


कैराना थाना क्षेत्र के गांव बराला निवासी इंतजार पुत्र अब्बास के पास स्कॉर्पियो और बुलेरो थी। वह दोनों गाड़ी किराये पर चलाता था। इंतजार स्कॉर्पियो की खुद ड्राइविंग करता, जबकि बुलैरो पर चालक छोड़ रखा है। परिजनों के मुताबिक पांच सितंबर को दोपहर दो युवक स्कॉर्पियो को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए बुक करके गए। 

उन्होंने खुद को कांधला का बताया था और कहा था कि मोबाइल की कॉल करने के बाद उनके पास स्कॉर्पियो लेकर पहुंच जाना। शाम करीब पांच बजे इंतजार के मोबाइल पर कॉल आई, इंतजार तुरंत अपनी स्कॉर्पियो लेकर रवाना हो गया था। 
विज्ञापन


उसके बाद इंतजार अपने घर नहीं लौटा। फोन पर संपर्क करने पर उसका मोबाइल बंद मिला। तलाश करने पर पता न चलने पर परिजनों ने कैराना थाना में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस और उसके परिजन इंतजार की तलाश में लगे हुए थे। मंगलवार देर शाम उसकी स्कॉर्पियो सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली। इंतजार का शव रमाला  क्षेत्र के बूढ़पुर गांव के गांधी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के   पास ज् वार के खेत में मिला।


उसके गले पर टेप लिपटी हुई है और शरीर पर चार-पांच चोट के निशान है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई है।  कार्यवाहक रमाला थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कहा इंतजार का शव मिला है। उसकी हत्या किसने और क्यों की, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 

मोबाइल से पकड़े जा सकते हैं कातिल 
बागपत। इंतजार की स्कॉर्पियो बुक करने वाले युवकों ने खुद को कांधला का बताया था। इंतजार के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया था। इंतजार के कातिल मोबाइल से ही पकड़े जाने की ज्यादा संभावना बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें