भिवानी के बाढड़ा कस्बे के जेवली रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम में चोरी का प्रयास चौकीदार की मुस्तैदी से विफल हो गया। मध्यरात्रि चोरी की मंशा से ताला तोड़ युवकों को ललकारा तो दोनों चौकीदार का सिर फोड़ कर भाग गए। चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की शिकायत लेकर व्यापारियों ने पुलिस स्टेशन पहुंचे।
मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 12 बजे मार्केट के चौकीदार रुटीन में गश्त कर रहा था। इसी दौरान चौकीदार की नजर शोरूम का ताला तोड़ने का प्रयास कर रहे दो युवकों पड़ी। चौकीदार ने साथियों को मदद के लिए लगाई, लेकिन अन्य चौकीदारों के पहुंचने से पहले ही वहां अंधेरे में छिपे दो युवक चौकीदार से भिड़ गए। शोरूम संचालक सोमेश जेवली ने बताया कि दो अज्ञात युवकों उसकी शटर के दोनों तालों को काट दिया। दोनों युवक चौकीदार के सिर पर चोट मार कर वहां खड़ी बाइक से भागने लगे तो चौकीदारों ने एक वाहन से उनका पीछा भी किया, लेकिन वे बाइक की लाइट बंद कर भागने में कामयाब हो गए।
कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे व्यापारी
कस्बे के व्यापारियों ने बैठक आयोजित कर घटना की कड़ी निंदा की। पंचायत समिति चेयरमैन भल्लेराम बाढड़ा, जिला पार्षद अनिल बाढड़ा, सरपंच राकेश श्योराण, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सेठ मनोज अग्रवाल की अगुवाई में पुलिस स्टेशन पहुंच कर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी सूरज चावला ने कहा कि अभी भिवानी मीटिंग में हैं और बाढड़ा पहुंचते ही मामले की जांच शुरू कर दी जाएगी।