फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी फरसा लहराया तो बंद हो गए दरवाजे

Thu, 04 May 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टीकरी में हुई घटना के बाद जमा भीड़ और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। टीकरी की कश्यप बस्ती में सरेआम खूनी खेल हुआ। चीख पुकार मची। हमलावर ने खूनी फरसा लहराया तो घरों के दरवाजे बंद होते चले गए। सतीश के परिवार के कई लोगों ने छिपकर जान बचाई। हमलावर बबलू खून बहाने के इरादे से ही आया था। 
विज्ञापन


टीकरी की कश्यप बस्ती में दोपहर के समय लोग अपने अपने घरों में आराम कर रहे थे। सतीश के मकान के एक कमरे में उसकी पत्नी बेबी, साढू़ बबलू कश्यप, बच्चे और परिवार के कई सदस्य बातचीत कर रहे थे। डेढ़ घंटे तक परिवार की यह पंचायत चलती रही, लेकिन लक्ष्मी ने बबलू के साथ जाने से इंकार कर दिया। तमतमाए बबलू ने फरसा उठाकर पहला वार अपनी पत्नी लक्ष्मी पर किया, लेकिन बीच में बेबी आ गई। इसके बाद पांच मिनट तक चीख पुकार मचती रही।

घायल मदद के लिए खूब चिल्लाए, लेकिन सरेआम खेले जा रहे खूनी खेल को देखकर बस्ती के लोगों ने दरवाजे बंद कर लिए। जो भी सामने आया, उसी पर वार किया गया। दो महिलाओं को मृत समझकर हमलावर अपने दो साल के बेटे अनुज और एक अन्य साथी के साथ बाइक पर सवार होकर भाग खड़ा हो गया। सतीश, उसकी मां और बच्चों ने किसी तरह छिपकर जान बचाई। हमलावर के जाने के बाद ही लोग घरों से निकले और पुलिस को कॉल की।
विज्ञापन


एसपी अजय शंकर राय ने कहा गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की गई है। क्राइम ब्रांच के अलावा दो थाना स्तर की टीमें है। मुजफ्फरनगर और शामली में दबिश दी जा रही है। जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार किया जाएगा। नगर पंचायत टीकरी की चेयरमैन राजबाला चौधरी और पूर्व चेयरमैन सोमपाल राठी भी मौके पर पहुंचे और पुलिस से हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें