फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के विरोध पर हुई थी काले की हत्या

Tue, 30 May 2017 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली-बागपत
विज्ञापन
िबनौली थाने में खड़ी स्कार्पियो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सपा नेता एवं पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद के चचेरे भाई इमरान उर्फ काले की हत्या के  मामले में तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस सूत्रों की माने पर बदमाशों का इरादा स्कॉर्पियो लूटने का था। विरोध करने पर उसकी हत्या की। पुलिस ने लूटी गई स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली। 
विज्ञापन


मेरठ के नंगला कुम्बा निवासी इमरान उर्फ कल्लू शुक्रवार की रात में करीब सात बजे मुरादनगर दावत में जाने के लिए बोलकर स्कॉर्पियो से गया था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे उसका शव बिजवाड़ा मार्ग पर माल माजरा गांव के रजवाहे के पास मिला था। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस तभी से ही केस के खुलासे के प्रयास में लगी थी।

मुखबिर और सर्विलांस की मदद से पुलिस कातिलों तक पहुंच गई। पुलिस ने गाजियाबाद के निवाड़ी से स्कॉर्पियो को बरामद कर तीन बदमाशों को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदमाश मेरठ और बागपत जनपद के हैं। बदमाशों का इरादा स्कॉर्पियो लूटना थ। इसके लिए गाड़ी बुक करके लाए थे। लूट के विरोध पर उसकी हत्या की।
विज्ञापन


किसी को उन पर शक न हो, इसलिए शव को यहां पर डालकर फरार हो गए थे।  पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक बदमाश ने बताया उसका इमरान से विवाद हो गया था। तभी से वह उससे रंजिश रखने लगा था। इस पर जांच की जा रही है। दूसरी तरफ सीओ श्वेताभ पांडेय ने कहा इमरान की हत्या में कई अहम जानकारी मिली है। मंगलवार (आज) केस का खुलासा होगा।

बिनौली पुलिस से बदमाश को छीनने का प्रयास
पुलिस सूत्रों की माने तो स्कॉर्पियो और बदमाश के मिलने का पता चलते ही बिनौली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बदमाश को लेकर आने लगी, तभी मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव कर बदमाश को छीनने का प्रयास किया। सीओ श्वेताभ पांडेय ने इस तरह की घटना से इंकार किया है। 

निवाड़ी में स्कॉर्पियो में पंचर लगवाते दबोचा 
सपा के पूर्व विधायक के चचेरे भाई  इमरान की हत्या कर लूटी गई स्कॉर्पियो में जिला गाजियाबाद के थाना  निवाड़ी क्षेत्र में पंचर लगवाया जा रहा था। वहां से गुजर रहे नंगला कुम्बा गांव के एक व्यक्ति ने इमरान की गाड़ी को पहचान लिया।

उसने तुरंत इसकी जानकारी इमरान के परिजनों को दी। काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और स्कॉर्पियो के साथ एक बदमाश को दबोच लिया था। जो जानी क्षेत्र के ही एक गांव का बताया है। जबकि उसका एक साथी भागने में कामयाब हो गया था। गाजियाबाद पुलिस उसे थाने ले गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें