फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की आंख फोड़ी पत्नी को भी पीटा

Tue, 30 May 2017 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल घायल पति को लेकर पहुंची पोइस नंगला की महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पोईस नंगला गांव में घर में घुसकर विशेष समुदाय के युवक की दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला कर एक आंख फोड़ दी। बचाव में आई उसकी पत्नी की भी पिटाई की। पीड़ितों ने कहा चार हजार रुपये के लेनदेन को लेकर आरोपियों ने हमला किया। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन


 पीड़ित युवक समद्दीन ने कहा उसका गांव के एक व्यक्ति से चार हजार रुपये का लेनदेन है। आरोपी उसके साथ कई बार गाली-गलौज कर झगड़ा कर चुका है।  रविवार की रात में करीब नौ बजे आरोपी युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर घर में घुसकर लाठी-डंडों और सरिया से उस पर हमला कर दिया। उसकी एक आंख फोड़ दी। उसे इस आंख से दिखाई देना भी बंद हो गया है। 

बचाव में आई उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की। पड़ोस के लोगों के आने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। घटना की सिंघावली अहीर थाने पर शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। थाना पुलिस ने कहा घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें