फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग करने पहुंचे जेई को बंधक बनाकर पीटा

Tue, 23 Aug 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांडव चौक के समीप  मकान में चेकिंग के दौरान उपभोक्ता से कहासुनी मारपीट में बदल गई। जेई ने मकान मालिक पर मकान में बंधक बना मारपीट करने का आरोप लगा तहरीर दी। 
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर करीब एक बजे  विद्युत निगम की टीम मोहल्ला गिरधरपुर में पांडव चौक के समीप एक मकान में विद्युत की चेकिंग करने पहुंची। 

आरोप है कि मकान मालिक ने उनसे आई कार्ड दिखाने के बाद ही चेकिंग करने को कहा। इसी को लेकर उपभोक्ता अौर विद्युत निगम की टीम के बीच नोकझोंक शुरू हो गई।

आरोप है कि मकान मालिक ने अन्य कर्मचारियों को मकान से बाहर निकालकर जेई रविप्रताप को मकान के अंदर खींच लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे वहां अफरा तफरी मच गई ।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उपभोक्ता अौर विद्युत निगम की टीम को थाने में ले आई।

विद्युत निगम के जेई ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी तहरीर में कहा  उपभोक्ता ने मारपीट के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इसके अलावा जेई ने विद्युत निगम के जनपद में तैनात आला अधिकारियों को भी इस मामले की सूचना दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ आरोपी उपभोक्ता का कहना है कि उन पर मारपीट करने का आरोप गलत है। वह केवल उनसे विभागीय आई कार्ड दिखाने को कह रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें