मोहल्ला नालापार बस्ती में बच्चों के बीच हुई
कहासुनी में दो पक्षों में हुए पथराव से अफरातफरी मच गई। किशोरी समेत तीन
लोग घायल हो गए। किशोरी को हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया है।
दोनो पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पर तहरीर दी।
नगर की
नालापार बस्ती निवासी यूसुफ एवं शोकीन के बच्चों के बीच एक माह पूर्व खेलते
समय कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर मोहल्ले के लोगों ने समझौता करा
दिया था, तभी से दोनो पक्षों में रंजिश चली आ रही है। बुधवार की शाम करीब
छह बजे दोनों पक्षों के बच्चों के बीच फिर कहासुनी मारपीट में बदल गई।
दोनो
पक्षों में जमकर पथराव हुआ। पथराव में एक पक्ष के यूसुफ की पुत्री सोनी
एवं दूसरे पक्ष के शोकीन की पत्नी शहीदा समेत तीन घायल हो गए। घायल किशोरी
को लेकर परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती
कराया।
उसका उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर
दिया। इसके बाद परिजन उसे दिल्ली अस्पताल में उपचार कराने ले गए। दोनों
पक्षों ने थाने पर एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।