फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-ट्रैक्टर भिड़े, एक की मौत

Thu, 24 Sep 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
टायर फटने से असंतुलित हुए ट्रक ने आगे जा रहे ट्रैक्टर में टक्कर मारी और सड़क पर पलट गया। ट्रैक्टर, सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में जा पलटा। इससे ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। बुधवार सुबह हुए इसे हादसे के बाद करीब सात घंटे तक बकेवर रोड पर यातायात ठप रहा।
विज्ञापन


यह हादसा भरथना-बकेवर मार्ग पर गांव नगला हंसे मोड़ के पास हुआ। यहां सुबह 7 बजे ईंटों से लदा ट्रैक्टर जा रहा था। मौरंग से लदे ट्रक इसे ओवरटेक करने लगा। अचानक टायर फटने से ट्रक असंतुलित हो गया और ट्रैक्टर में टक्कर मारने के बाद सड़क पर पलट गया।

ट्रैक्टर के सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलटने से ट्राली में बैठे मजदूर रवि कुमार (18) पुत्र लालजी निवासी चांदई थाना चकरनगर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक सनी पुत्र शिवराम, गनेश कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल, राहुल कुमार पुत्र राजकुमार निवासी चांदई चकरनगर व ट्रक का खलासी दुर्गेश कुमार पुत्र वीरबहादुर निवासी गांव खरपुर किशनी मैनुपरी घायल हो गए।
विज्ञापन


ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस और इलाकाई लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के मामा गोविंद पुत्र बादशाह निवासी गांव हर्राजपुर थाना बकेवर ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रास्त से ट्रक हटवाया। इसके करीब सात घंटे बाद दोपहर दो बजे बकेवर रोड पर यातायात सामान्य हो सका। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें