फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हप्पू का साया वोटरों पर छाया

Wed, 02 Dec 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
बावली के इनामी बदमाश अजित उर्फ हप्पू सोमवार की रात व मंगलवार की सुबह बेखौफ होकर पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए क्षेत्र में घूमकर मतदान को प्रभावित करने की कोशिश की।
विज्ञापन


महावतपुर गांव से अजित उर्फ हप्पू के परिवार का एक सदस्य प्रधानी पद चुनाव मैदान में है। ग्रामीणों के मुताबिक मतदान की पूर्व रात्रि में सोमवार को गांव के बाहर एक घेर में आया और वहां पर बैठक कर मतदाताओं को समझाने का प्रयास किया और इशारे में चेतावनी दे गया।

मंगलवार की सुबह भी वह महावतपुर के मतदान केंद्र पर घूमता दिखाई दिया। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसको लेकर गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर भेजी गई थी, लेकिन उसके आने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें