फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में गेट निर्माण किया  

Sun, 19 Mar 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : Pintrest
विज्ञापन
बागपत के रमाला के किशनपुर गांव में गेट और दीवार को लेकर चल रहे विवाद को देखकर एसडीएम और सीओ ने गांव में पहुंचकर गेट का निर्माण। उन्होंने कहा तोड़ी  दीवार का मामला न्यायालय के आदेश आने के बाद होगा।      
विज्ञापन

  किशनपुर गांव में 13 मार्च को कश्यप मोहल्ले में एक व्यक्ति ने अपनी दीवार तोड़कर गेट लगाने को लेकर विवाद हो गया था और मारपीट भी हुई थी। कश्यप समाज के लोग काफी संख्या में तहसील पहुंचे थे। बाद में तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर मामले को सुलझाया। इसके बाद भी गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। एसडीएम दीपाली कौशिक, सीओ अजय शर्मा, तहसीलदार राज बहादुर सिंह और थाना रमाला पुलिस शनिवार को गांव में स्थित विवादित स्थान पर पहुंची और उन्होंने दोनों पक्षों के साथ बातचीत की। आम सहमति के अनुसार गली का गेट उन्होंने अपने सामने निर्माण कराया जबकि दीवार तोड़कर लगाए गेट के मामले में निर्णय लिया  न्यायालय के जो आदेश होंगे, वहीं किया जाएगा। दोनों पक्षों को कोर्ट के आदेश को मानने होंगे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से गांव में शांति बनाने की अपील की। 
  एसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज
बड़ौत। हिलवाड़ी गांव में होली की रात में असामाजिक तत्वों ने कब्रिस्तान की दीवार तोड़ दी थी। इससे गांव में तनाव की स्थिति बनी है। पुलिस ने तहरीर देने के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया। इसे लेकर गांव के लोग शुक्रवार को एसपी के दफ्तर पहुंचे। इस पर एसपी ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश कोतवाली पुलिस को दिए। पुलिस ने डॉ. शाहिद पुत्र बसीर की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें