फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने भाभी की इज्जत लूटी

Thu, 18 May 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में देवर ने भाभी की इज्जत लूट ली। पति ने भी अप्राकृतिक यौन शोषण कर अश्लील वीडियो बनाई। पीड़ित के पिता के अनुसार पति अब अपनी पत्नी को ही ब्लैकमेल कर रहा है।  पीड़ित के पिता ने परिजनों के साथ एसपी दफ्तर में प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन



पीड़ित के पिता ने बुधवार को एसपी को दिए ज्ञापन में कहा उसकी बेटी की शादी सोनीपत के राई थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि आए दिन ससुराल वाले मायके से रुपये लाने की मांग करते थे। कई बार रुपये दिए भी।

पिछले कुछ दिन से दस लाख रुपये की मांग की जा रही है। असमर्थता जताने पर ससुराल वाले उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे थे। पति ने उसके (पत्नी) साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया। उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। 
विज्ञापन


पति उसको (पत्नी) लगातार ब्लैक मेल कर रहा है। 10 मई को  पति के फुफेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी पति समेत ससुराल वालों दी तो ससुरालियों ने उसकी जमकर पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। घटना की पता चलने पर हम लोग उसे सुसराल से साथ ले आए। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अफसरों ने पीड़ित के परिजनों को मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें