बागपत। दिल्ली पुलिस ने लाखों रुपये हड़पने के आरोपी युवक को संतोषपुर गांव से दबिश देकर पकड़ लिया। इसके विरोध में लोगों ने कोतवाली पर हंगामा किया। उन्होंने कहा युवक को केस में गलत फंसाया जा रहा है। दिल्ली के छावला थाने की पुलिस ने कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर संतोषपुर गांव में दबिश देकर युवक संजय को हिरासत में लिया। इसको लेकर उसके परिजनों और ग्रामीणों ने काफी विरोध किया। पुलिस उसको किसी तरह कोतवाली ले आई। वहां पर ही लोग पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि युवक क्षेत्र के एक फाइनेंसर के पास रहता था। उसने करीब साढ़े तीन लाख रुपये हड़प हैं। उसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज है।
दूसरी तरफ ग्रामीण ने कोतवाली पर हंगामा इकर बताया युवक को केस में गलत फंसाया जा रहा है। उसने रुपये नहीं हड़पे हैं। संजय के पिता ईश्वर सिंह ने कहा फाइनेंस की रकम दिल्ली में लोगों के पास गई हुई है। उसका कलेक्शन नहीं हो पाया है। उसके बेटे को केस में साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।