फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर गए ब्रेड लेने, पुत्रवधू गई बाइक सवार के साथ

Tue, 30 May 2017 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
काठा गांव में ससुर अपनी पुत्रवधू को स्टैंड पर खड़ी करके ब्रेड लेने चला गया। इसी दौरान महिला बाइक सवार युवक के साथ चली गई। महिला अपने पहले पति को तलाक दे चुकी है। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


 पाली गांव निवासी विवाहिता अपने ससुर के साथ काठा गांव में डॉक्टर के पास दवाई लेने के लिए गई थी। वहां से लौटते समय उसने अपने ससुर को ब्रेड लाने के लिए दुकान पर भेज दिया। इसके बाद खुद वहां से रफू चक्कर हो गई। तलाश करने पर पता चला महिला बाइक सवार एक युवक के साथ दिल्ली की ओर गई है।

पता चलते ही परिवार के लोग वहां पर पहुंचे। उसको काफी दूर तक तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में सभी लोग कोतवाली में पहुंचे। उनका कहना है कि महिला बुढ़ाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी पहले हरियाणा में शादी हुई थी।
विज्ञापन


उसके एक बच्चा पैदा  था। विवाद होने पर उसने अपने पति को तलाक दे दिया था। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस से महिला को बरामद करने की मांग की है।  पुलिस ने कहा महिला का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें