फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स का लोकवाणी केंद्र में तांडव

Tue, 30 May 2017 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
लोकवाणी केंद्र पर तोड़फोड़ के बाद जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छपरौली चुंगी पर कई बाइक पर सवार होकर पहुंचे सात-आठ युवकों ने लोकवाणी केंद्र में जमकर तोड़फोड़ की। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। हमलावर केंद्र से नगदी और लैपटॉप उठाकर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ युवक को अपने साथ कोतवाली ले गई।
विज्ञापन


 छपरौली चुंगी पर आरिफ पुत्र मामू का लोकवाणी केंद्र है। इस केंद्र में सोमवार को शाम के समय आरिफ और उसका भाई आसिफ और राशिद बैठे थे। तभी कई बाइक पर सवार होकर सात-आठ युवक आए और उन्होंने केंद्र में तोड़फोड़ शुरू कर दी और हाथापाई भी की। इससे वहां अफरी तफरी मच गई।

शोर सुनकर आसपास के काफी संख्या में लोग भी मौके पर जमा हो गए। आरोपियों ने केंद्र में रखे कई लैपटॉप भी क्षतिग्रस्त कर केंद्र में जमकर तोड़फोड़ की।  हमलावर केंद्र  से 10 हजार की नगदी, एक लैपटॉप भी उठाकर ले गए। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भागने लगे, लेकिन कुछ हमलावरों को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले गई। पुलिस ने हमलावरों की एक बाइक को भी कब्जे में लिया। हमलावरों में बावली निवासी धर्मेंद्र को भीड़ ने मारपीट कर घायल भी किया। इस संबंध में आरिफ ने कोतवाली में तहरीर दी। एसएसआई  ने कहा केंद्र में मारपीट का घटना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें