फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई हजार का इनामी शूटर भंडर जेल भेजा

Sun, 14 Aug 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। खिंदौड़ा गांव के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में  प्रधानाध्यापक सतपाल शर्मा की 23 अप्रैल को गोली मारकर हत्या करने के मामले में पकड़े आरोपी ढाई हजार के इनामी शूटर रोहित उर्फ भंडर को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश कर दिया। वहां से उसे जेल भेजा। 
विज्ञापन


सिंघावली अहीर गांव के हेड मास्टर सतपाल शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी शूटर रोहित उर्फ भंडर को छपरौली थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने पुलिस टीम के साथ उसके गांव से शुक्रवार रात गिरफ्तार किया था। वह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए दिल्ली से अपने गांव शेरपुर लुहारा में आ रहा था। 

आरोपी ने बताया उसने शेरपुर लुहारा गांव के रोहित उर्फ टिंकू के कहने पर गौरव और शिशुपाल के साथ मिलकर सतपाल शर्मा की हत्या की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह रोहित के पास दिल्ली चला गया था। एएसपी अजीजुल हक और छपरौली थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने पत्रकारों को बताया रोहित उर्फ भंडर पर आठ मुकदमें दर्ज हैं। 
विज्ञापन


कोर्ट में करनी थी सतपाल की हत्या 

बागपत। पकड़े गए आरोपी रोहित ने बताया  मास्टर सतपाल की 22 अप्रैल को कोर्ट में हत्या करनी थी। वे कोर्ट से जल्दी चले गए थे। उसके बाद पूरी रात सिंघावली अहीर गांव के जंगल में व्यतीत की। 23 अप्रैल की सुबह सिंघावली अहीर गांव के मोड़ पर भी वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया, लेकिन वहां से भी मास्टर सतपाल बाइक से तेजी से निकल गए। इसके बाद स्कूल में जाकर उनको गोली मारी। आरोपी रोहित ने कहा मास्टर सतपाल को पहले नमस्ते की। इसके बाद शिशुपाल उर्फ अमरीकन ने गोली मारी। 

लोग चोर कहते थे, मैने कत्ल कर दिया

रोहित का कहना है कि वह वर्ष 2011 में वाहन लूट के केस में जेल गया था। तभी से गांव के लोग उसे चोर कहकर चिढ़ाते थे। गांव में कुछ लोगों ने गाली-गलौज कर उसे चोर कहा था। इसके चलते उसने हत्या करने की ठानी। इसके लिए वह दिल्ली में रोहित उर्फ टिंकू के पास गया। यहीं से वह मास्टर की हत्या की योजना में शामिल हुआ। फरारी भी उसने ट्रेन में घूमकर काटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें