फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को अगवा कर पांच दिन तक सामूहिक दुष्कर्म, फिर बदहवास हालत में फेंककर फरार, सुनाई आपबीती

Wed, 16 Oct 2019 12:57 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

बागपत जिले में एक गांव की महिला और उसके दो बेटों ने दिल्ली में गांव की ही एक लड़की की ससुराल जाकर लूट को अंजाम दिया। कोल्डड्रिंक में नशा देकर उसका अपहरण कर लिया। एक भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर पांच दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया और गांव के पास फेंककर फरार हो गए। मंगलवार को मायके वालों के साथ थाने पहुंची विवाहिता ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की 

विज्ञापन


खेकड़ा क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी दिल्ली निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि गत सात अक्तूबर को गांव की एक परिचित महिला अपने दो पुत्रों के साथ उसके पास दिल्ली पहुंची। वह घर पर अकेली थी। महिला ने कुछ देर बात की, उसके बाद पुत्रों ने उसकी कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। वह अर्द्धबेहोशी की हालत में हो गई। इसके बाद महिला और उसके पुत्रों ने सेफ में रखे सोने के कुंडल, सोने के दो लॉकेट, एक अंगूठी, गले के दो सेट, दो झुमकी और 30 हजार रुपये निकाल लिए। 

यह भी पढ़ें: यूपी: पीड़ित छात्रा को मेरठ में नहीं मिला इंसाफ, पहले घर फिर होटलों में किया था दुष्कर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एक पुत्र और महिला तो चले गए, जबकि दूसरा पुत्र उसे नशे की हालत में अलीगढ़ ले गया। वहां उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। होश आने पर उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी और पांच दिन तक लगातार सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। सोमवार रात वह उसे ईदगाह के पास फेंककर फरार हो गए। बदहवास हालत में वह अपने मायके पहुंची और पूरी बात बताई। मंगलवार सुबह परिजन खेकड़ा कोतवाली पहुंचे और मां, दो बेटों और समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि जांच शुरू करा दी है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें