फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक में सफेदपोश को उठाया

Thu, 18 May 2017 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाफ  सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) के मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) की परीक्षा का पेपर आउट करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने  अरविंद राणा के करीबी रहे जिले के एक सफेदपोश को हिरासत में लिया है। सीओ बड़ौत ने इसकी पुष्टि कर बताया नेता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पेपर लीक मामले में अरविंद राणा का गैंग यूपी, दिल्ली, हरियाणा में सक्रिय है। एसएससी का पेपर लीक होने के बाद से पुलिस को उसके साथियों की तलाश थी। बुधवार की रात में दिल्ली पुलिस की टीम ने बड़ौत क्षेत्र में दबिश देकर अरविंद राणा के एक पुराने साथी को हिरासत में लिया। राणा का यह साथी वर्तमान में राजनीति में है। इसके अलावा अन्य कई ठिकानों पर भी दबिश दी गई। 

असलियत में पुलिस को जानकारी मिली है कि अरविंद राणा के करीबी ही अब पेपर लीक के मामले की कमान संभाल रहे हैं। यही नहीं इस गैंग के तार दूर तक फैल चुके हैं।  
विज्ञापन

सीओ बड़ौत कर्मवीर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ के लिए लेकर चली गई है।

उधर, हिरासत में लिए गए सफेदपोश के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क करना शुरू किया। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही आगरा में पेपर लीक मामले में राणा गैंग का खुलासा हुआ था। पुलिस को तभी से इस गैंग के सदस्यों की तलाश है। सफेदपोश पर कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें