फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेके पर बवाल: युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर पथराव, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Thu, 30 Sep 2021 12:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत जिले में शराब के ठेके पर बवाल हो गया। इसके बाद एक युवक की घेरकर पिटाई की गई। युवक ने भागकर जान बचाने की कोशिश की तो युवकों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन
युवक की पिटाई करते। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर छपरौली चुंगी के समीप स्थित शराब के ठेके पर बुधवार को बवाल हो गया। यहां शराब की बोतल खरीदने आए एक युवक ने ओवर रेट वसूलने पर हंगामा कर दिया। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने उसे घेरकर पीटा। इस पर युवक बचकर भागने लगा तो हमलावरों ने पथराव कर दिया। किसी तरह घायल युवक भाग निकला। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल पुलिस ने वीडियो के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय ने जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


नगर का एक युवक बुधवार को छपरौली चुंगी स्थित ठेके पर शराब खरीदने पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान कर्मचारी ने उससे मूल्य से अधिक रुपये वसूल लिए। इस पर युवक ने विरोध शुरू कर दिया। उसने आबकारी विभाग व पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी दी। यह सुनते ही कर्मचारी आक्रोशित हो गए। उन्होंने उक्त युवक की पिटाई शुरू कर दी। युवक बचकर भागने लगा। इस पर ठेका कर्मियों ने उस पर पथराव शुरू कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि वहां से भागने में सफल रहा। पुलिस प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। 

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण मामला: धर्म वापसी, पर परिवार ने ठुकराया, सौरभ गुप्ता ने पत्नी शादमा और बच्चों को छोड़ा, अब खुलेंगे मौलाना के बड़े राज
विज्ञापन


वहीं किसी ने सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस का कहना है कि वीडियो में उक्त दोनों लोग एक युवक से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: खास खबर: कल अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु का नामकरण करने मेरठ आएंगे केशव प्रसाद मौर्य, कई परियोजनाओं का भी करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण
विज्ञापन


थाना पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के आधार पर युवक से मारपीट करने वाले शहजाद पुत्र जमील निवासी पट्टी चौधरान व सतवीर पुत्र हरफूल निवासी सिसौली थाना भौरांकला जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें